मीरगंज। क्षेत्र के गोधना गांव में गरीबों के लिए बनाए जा रहे मुख्यमंत्री आवास की जानकारी लेने के लिए रविवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह गांव में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से आवास के बारे में जानकारी ली। इंटरलाकिंग मार्ग को और बेहतर करने का निर्देश दिया। गांव में 12 मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है। आवास लगभग बनकर तैयार है। गांव की शिक्षा मित्र को आवास के पास आकर बच्चों को पढाने का निर्देश दिया। उन्होंने विधवा पेशन की जानकारी ली, तो कलुआ ने बताया की उसे पेंशन नहीं मिलती।
डीएम से अधिकारियों ने प्रस्ताव भेज देने की बात बताई। इसी तरह वृद्धा पेंशन केवल एक व्यक्ति को मिलती है। दो को नहीं मिलती। दोनों का प्रस्ताव भेजा गया है। आवास के बगल बन रहे सीसी रास्ते की गुणवत्ता सुधारने के साथ साथ बीच में लाल सीमेंट के पत्थर लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ अनुपम मिश्र, एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव, बीडीओ राजन राय, सीओ अवधेश शुक्ला, ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह मौजूद रहे।