फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diwali will be celebrated in Vaidhriti Yoga

Jaunpur News: वैधृति योग में मनाई जाएगी दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated in Vaidhriti Yoga
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को लक्ष्मी पूजन का महापर्व दीपावली मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर सोमवार को दीपावली होगी। यग पर्व चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि इस 20 अक्तूबर को दिन में 2:32 बजे के बाद अमावस्या तिथि लग रही है, जो 21 अक्तूबर शाम 4:26 तक रहेगी। प्रदोष रात्रि व्यापिनी अमावस्या 20 अक्तूबर को मिलने के कारण 20 अक्तूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

हस्त नक्षत्र रात्रि 8:34 तक तदुपरांत चित्रा नक्षत्र प्राप्त होगा। जबकि वैधृति योग में दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए भांति-भांति के पत्र पुष्प व मिष्ठान का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षत, कुमकुम, सिंदूर, दूर्वा, कमल व गुलाब के पुष्प सुगंधित इत्र समीपत्र मां को विशेष प्रिय हैं इसके अलावा दूध से बने मिष्ठान व खीर का भोग लगाना विशेष लाभदायी होगा। मां के सम्मुख श्रीयंत्र एवं कनकधारा यंत्र स्थापित कर पूजन करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

श्री सूक्त के मंत्रों के द्वारा मां को सभी वस्तुएं अर्पित करें। खीर से हवन करें तथा लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त व कनकधारा का पाठ विशेष लाभदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed