फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divisional Railway Manager Safety Award to Raju Saroj, who told about the broken track.

Jaunpur News: टूटी पटरी के बारे बताने वाले राजू सरोज को मंडल रेल प्रबंधक संरक्षा पुरस्कार

Sat, 10 Aug 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Divisional Railway Manager Safety Award to Raju Saroj, who told about the broken track.
मुंगराबादशाहपुर। गोधुवा गांव निवासी राजू सरोज को शुक्रवार को रेलवे विभाग की ओर से रेल मंडल प्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर रेलवे के वाराणसी प्रतापगढ़ लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित नीभापुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट बृहस्पतिवार की भोर में रेल पटरी 8 इंच टूट गई थी। जिस पर गोधुवा गांव निवासी राजू सरोज की नजर पड़ गई। उसने बिना देर पटरी टूटने की सूचना नीभापुर स्टेशन पर पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक प्रवेश कुमार को दी। इसके बाद नीभापुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को जगह-जगह रोक दिया। ट्रैक की मरम्मत होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। राजू सरोज की तत्परता से ही भीषण हादसा टल गया। अन्यथा जोधपुर से वाराणसी जा रही मरुधर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से बनारस जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तथा वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन में से किसी एक का दुर्घटनाग्रस्त होना लगभग तय था। रेलवे हादसा को टालने में अहम भूमिका अदा करने वाले राजू को शनिवार को उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक की ओर से रेल संरक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed