फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DIOS not sit in the office of the fury

डीआईओएस के कार्यालय में नहीं बैठने से रोष

Thu, 28 Jan 2016 01:28 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 28 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
DIOS not sit in the office of the fury
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनवरत कार्यालय पर नहीं बैठने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के अनवरत कार्यालय पर नहीं बैठने और
विज्ञापन


समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाने पर रोष प्रकट किया। साथ ही डीआईओएस को कार्यालय में उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। ऐसा नहीं होने पर धरना अनवरत चलाए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान
विज्ञापन


 जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि डीआईओएस के अनवरत कार्यालय में नहीं बैठने के कारण समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


 29 तक शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर डीआईओएस कार्यालय में ताला बंद करने की चेतावनी दी। प्रदेश मंत्री रेमेश सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा।


तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा। धरने में जिलामंत्री सुधाकर सिंह, डा.राकेश सिंह, डा.प्रमोद श्रीवास्तव, शशिप्रकाश मिश्र, विजय यादव, रवींद्र मिश्रा, अतुल सिंह, राणाप्रताप सिंह, रामकृष्ण द्विवेदी, चंद्रप्रकाश दुबे, समर बहादुर सिंह व सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed