{"_id":"60cf45d48ebc3e32a71667d2","slug":"digitization-curbs-corruption-iimc-director-general-said-at-the-conclusion-of-workshop-in-purvanchal-university-jaunpur-news-vns595827228","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, पूविवि में कार्यशाला के समापन पर बोले आईआईएमसी के महानिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, पूविवि में कार्यशाला के समापन पर बोले आईआईएमसी के महानिदेशक
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि डिजिटलीकरण से देश में भ्रष्टाचार रोकने में काफी हद तक सफलता हासिल हुई है। डिजिटल इंडिया के चलते एक क्लिक से सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंच रही है।
प्रो. संजय द्विवेदी पूविवि के सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के समापन मौके पर रविवार को ‘डिजिटल दौर में मीडिया का बहुआयामी स्वरूप’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि अगर डिजिटल मीडिया न होता तो कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण जनजीवन ठहर जाता। न तो हम सार्वजनिक संवाद कर पाते न शिक्षा व्यवस्था और व्यापार ही चल पाता।
विशिष्ट अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के जनसंचार विभाग की अध्यक्ष प्रो. बंदना पांडेय ने कहा कि डिजिटल मीडिया सूचना प्रसार का एक विधि है। आज दुनिया डिजिटल उत्पादों से भरी है। अध्यक्षता कर रहे पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि पत्रकारिता लाक्षणिक भाषा में बात करती है। पत्रकारिता मिशन भी है और प्रोफेशन भी। स्वागत प्रो. मानस पांडेय ने किया। संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन सह संयोजक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। कार्यशाला में प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. देवराज, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह, प्रो. लता चौहान आदि मौजूद रहे।