{"_id":"5f0b292d9001db73a436e425","slug":"died-for-pressure-to-pay-loan-and-case-filed-against-two-in-jaunbpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः कर्ज अदा करने के लिए दबाव बनाने पर दी जान, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः कर्ज अदा करने के लिए दबाव बनाने पर दी जान, दो के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 12 Jul 2020 08:45 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के धरिकारपुर गांव निवासी एक युवक बकाया चुकता नहीं कर सका तो फांसी के फंदे पर झूल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक के फांसी पर झूलने की खबर मिलते ही बकाया मांगने के लिए दरवाजे पर आए दो लोग मौके से फरार हो गए।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धारिकपुर गांव निवासी अतुल उपाध्याय 30 पुत्र प्रेमनारायण उपाध्याय दूसरों का वाहन चलाकर परिवार की आजीविका चलाता था।
आरोप है कि गांव के मनोज यादव और रवि पटेल ने उसे जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए करीब एक साल पहले पैसे दिए थे। बाद में पता चला कि जिस जमीन के लिए उन्हंोंने पैसे दिए थे वह पहले ही किसी दूसरे को रजिस्ट्री कर दी गई है। तभी से वे लगातार पैसा वापस करने के लिए अतुल पर दबाव बनाते थे।

रविवार को सुबह भी मनोज और रवि तकादे के लिए अतुल के घर आए थे। दरवाजे पर लेनदेन को लेकर उनमें बहस हो रही थी इसी बीच अतुल घर के अंदर गया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी कमरे में गई तो वह पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूल गया था। पत्नी ने शोर मचाया तो बकाया मांगने के लिए पहुंचे दोनों मौके से फरार हो गए।
अतुल दो बच्चों का पिता था। नमन 6 वर्ष और कृष्णा 4 वर्ष का है। अतुल के पिता पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेला घर का कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी डिंपल और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी डिंपल की तहरीर पर पुलिस ने मनोज और रवि के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।