फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dhananjay Singh reached Jaunpur from Bareilly was welcomed

Dhananjay Singh: 830 किलोमीटर की दूरी में 22 जगह रूक कर जौनपुर पहुंचे धनंजय, विजेथुआ धाम का किया दर्शन

Thu, 02 May 2024 03:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 May 2024 03:21 PM IST
सार

Dhananjay Singh: इससे पहले बुधवार की सुबह जेल से रिहा होने के बाद बाहर आते ही उन्होंने कहा था कि मुझे फर्जी मुकदमे में सजा हुई। मेरी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। मैं सीधे अपने क्षेत्र में जाऊंगा। इसके बाद वह अपने जौनपुर के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
Dhananjay Singh reached Jaunpur from Bareilly was welcomed
जौनपुर में धनंजय सिंह का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार को सुबह बरेली जेल से रिहा होने के बाद 830 किलोमीटर की दूरी तय कर जौनपुर पहुंचे। जेल से रिहा होने के बाद धनंजय ने सबसे पहले कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी का दर्शन किया। इसके बाद सड़क मार्ग से लखनऊ होते हुए गुरुवार को सुलतानपुर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने विजेथुआ धाम में माथा टेका, इसके बाद दोपहर 2.45 बजे शाहगंज पहुंचे। इस पूरी यात्रा में 22 जगह उनका ठहराव हुआ। धनंजय सिंह को अपहरण व रंगदारी मामले में सात साल की सजा हुई है। इसी मामले में प्रयागराज हाइकोर्ट ने बीते शनिवार को धनंजय को जमानत दी। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए धनंजय को मंगलवार को बरेली के केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया। धनंजय रिहा होते ही सबसे पहले कैंची धाम पहुंचे। नीम करौरी धाम में मत्था टेकने के बाद वो सड़क मार्ग से सीधा लखनऊ आए और जौनपुर के लिए आगे बढ़े। माला-फूल पहना कर लोगों ने उनका स्वागत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, धनंजय गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और काफिला आगे बढ़ गया। धनंजय सिंह शाम चार बजे तक जौनपुर के कालीकुत्ती स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे। चर्चा के मुताबिक वो अपनी पत्नी श्रीकला सिंह जो जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा की प्रत्याशी हैं, उनके साथ प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed