फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees became emotional after listening to Shriram Kevat incident

Jaunpur News: श्रीराम केवट प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भावुक

Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after listening to Shriram Kevat incident
नगर के बजरंग घाट पर स्थित विन्ध्यवासिनी मंदिर में पंचकुंडीय शतचंडी महायज्ञ व आठवें दिन मंगलवार को चल रही श्रीराम कथा का समापन हुआ। कथावाचक राघवदास महाराज ने राम केवट संवाद प्रसंग का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। राघव दास महाराज ने बताया कि भगवान प्रेम के भूखे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राम केवट संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम केवट के समीप आए। गंगा का किनारा भक्ति का घाट है और केवट भगवान का परम भक्त है, किंतु वह अपनी भक्ति का प्रदर्शन नहीं करना चाहता था। केवट ने हठ किया कि आप अपने चरण धुलवाने के लिए मुझे आदेश दे दीजिए, तो मैं आपको पार उतार दूंगा। केवट ने भगवान से धन-दौलत, पद ऐश्वर्य, कोठी-खजाना नहीं मांगा। उसने भगवान से उनके चरणों का प्रक्षालन मांगा। केवट की नाव से गंगा पार करके भगवान ने केवट को उतराई देने का विचार किया। सीता ने अर्धागिनी स्वरूप को सार्थक करते हुए भगवान के मन की बात समझकर अपनी कर-मुद्रिका उतारकर उन्हें दे दी। भगवान ने उसे केवट को देने का प्रयास किया, किंतु केवट ने उसे न लेते हुए भगवान के चरणों को पकड़ लिया, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है, ऐसे भगवान के श्रीचरणों की सेवा से केवट धन्य हो गया। इस मौके पर आचार्य रविंद्र द्विेवेदी, पुजारी रविंद्र शुक्ल, योगीराज, अखिलेश मिश्र, सुभाषचंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed