{"_id":"64f4c926c97c49d991026914","slug":"details-of-resources-available-at-the-examination-centers-uploaded-by-the-college-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-4778-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: काॅलेज अपलोड कर रहे परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों का डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: काॅलेज अपलोड कर रहे परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों का डिटेल
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2024 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बनने वाले काॅलेजों को उपलब्ध संसाधनों का डिटेल परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि काॅलेज शीघ्र अपने यहां तैनात शिक्षकों की संख्या, स्कूल में कक्ष की संख्या, परीक्षा की निगरानी के लिए लगे कैमरों की संख्या समेत अन्य जानकारियां अपलोड कर दें, ताकि परीक्षा की तैयारी को आगे बढ़ाया जा सके।
जिले में माध्यमिक के कुल 641 विद्यालय हैं। जिनके छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 150 वित्तपोषित विद्यालय, 32 राजकीय व शेष 459 वित्त विहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। काॅलेजों ने जिओ लोकेशन ऑनलाइन कर दिया है। अब काॅलेज में उपलब्ध संसाधनों का डिटेल अपलोड करना है। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी या मार्च में संभावित हैं।
परीक्षा केंद्र बनने के लिए ये हैं मानक
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के कई मानक हैं। इन मानकों को पूरा करना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर फर्नीचर व सुविधा, पर्याप्त परीक्षा कक्ष, प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, इंटरनेट कनेक्शन, सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क, प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका के सुरक्षा की व्यवस्था, स्कूलों में शौचालय, पेयजल, बिजली, स्कूल में बाउंड्रीवाल आदि का डिटेल की सूचना अपलोड करना है। स्कूलों की ओर से दी जा रही सूचनाओं का भौतिक सत्यापन और संसाधनों की जांच कराई जाएगी। ऐसे विद्यालय जो मानक पूरा करते हैं उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी 641 कालेजों का जिओ लोकेशन बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया था कि उनके विद्यालयों में कौन से संसाधन उपलब्ध हैं। उसका डिटेल परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। ताकि केंद्र निर्धारण में किसी तरह की दिक्कत न हो। -सूर्यभान, डीआईओएस जौनपुर।