{"_id":"573f679c4f1c1b6f64ac76c0","slug":"demondind-water-supply-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी के लिए उठाई आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 21 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरों में पानी छोड़ने और किसानों को सस्ते दर पर धान का बीज व खाद उपलब्ध कराने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। अपनी मांग से संबंधित सीएम को संबोधित 10 सूत्री पत्रक डीएम को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे हैं ऐसे में नहरों में पानी छोड़ा जाना अति आवश्यक है। धान की अधिकतर खेती नहर के किनारे वाले किसान करते हैं और पानी नहीं छोड़ा गया तो फसल प्रभावित होगी।
उन्होंने कहा कि किसान जंगली सूअर और घड़रोज से परेशान हैं। कई बार जिला प्रशासन से भी मांग की गई कि किसानों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए। लेकिन अभीतक इस दिशा में किसानों को राहत दिलाने के लिए कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
यहां जुटे किसानों ने कहा कि पानी के संकट को देखते हुए सतहरिया की कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री को बंद कराया जाना चाहिए। शाहगंज में चीनी मिल स्थापित करने और पिछले साल सूखा व ओलावृष्टि से किसानों की हुई क्षति के लिए राहत दिलाने की भी मांग की गई।
इस मौके पर राजबली, समरजीत, शैलेश वर्मा, बाबूराम, मोलई राम, खलील, राजदेव, पुद्दन, चितबहाल, नितीश, धमराज, मेवालाल, सीताराम, किरन, मीना देवी, प्रेमा, शीला, संगीता, दुर्गावती, सबिता, सीता, जड़ावती, शांति हीरावती, प्रभावती आदि मौजूद थीं।