फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demolition at toll booths, beating of employees

टोल बूथ पर तोड़फोड़, कर्मचारियों की पिटाई

Sun, 14 Feb 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demolition at toll booths, beating of employees
पिटाई से घायल टोल कर्मी विनीत सिंह। - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने के विवाद में मनबढ़ों ने टोल बूथ पर तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें तीन कर्मचारियों को चोट आई है। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

देर शाम प्रतापगढ़ की ओर से बोलेरो व पिकअप सवार दस-पंद्रह लोग आए। टोल कर्मचारियों ने उन्हें फास्टैग के बारे में जानकारी देते हुए उसे अपनाने को कहा गया। आरोप है कि वाहन सवारों ने इस पर आपत्ति जताते हुए टोल कर्मचारियों से भिड़ गए। गाली-गलौज करने लगे। पीछे से कार में कुछ अन्य लोग आए और टोल कर्मचारियों को पीटने लगे। सीसी टीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारी विनीत सिंह, शिवम शुक्ला, नीतिश यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मचारी विनीत सिंह को ऊपर से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। एकांउटेंट से चार लाख रुपये छीनने का भी आरोप है। घायलों को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद विनीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टोल मैनेजर घनश्याम मिश्रा की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवांरा थानाध्यक्ष सेतांशु शेखर पंकज ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---

मुंगराबादशाहपुर के कुंवरपुर टोल प्लाजा पर फास्टटैग लगाने के विवाद मे की गई तोड़ फोड़। संवाद

मुंगराबादशाहपुर के कुंवरपुर टोल प्लाजा पर फास्टटैग लगाने के विवाद मे की गई तोड़ फोड़। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed