फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to implement dearness allowance announced from the center in the state also

केंद्र से घोषित महंगाई भत्ता प्रदेश में भी लागू करने की मांग

Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to implement dearness allowance announced from the center in the state also
माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के जनपदीय इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में टीडी इंटर कालेज में हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। अभियान के तहत 1000 सदस्य बनाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। ऑनलाइन स्थानांतरण की कुछ विसंगतियों को दूर करने एवं यथाशीघ्र स्थानांतरण प्रक्रिया को संपन्न कराने की मांग प्रदेश सरकार से की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से घोषित महंगाई भत्ते को प्रदेश में भी तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों को अवगत कराया कि 25 जुलाई को संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक लखनऊ में होनी है। जिसमें पूरे प्रदेश की सदस्यता अभियान की समीक्षा व शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ ही संघर्ष की आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक का संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, दयाशंकर यादव, राजेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह, हिमांशू सिंह एवं विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed