{"_id":"698a294eb1de24664e04b36a","slug":"demand-for-installation-of-red-lights-at-major-intersections-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149326-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रमुख चौराहों पर लाल बत्ती लगवाने की मांग
विज्ञापन
जौनपुर। नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया। इसके जरिये नगर के प्रमुख चौराहों पर ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक रेड लाइट सिग्नल (लाल बत्ती) लगाने की मांग की। कहा कि इससे आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।
मास्टर प्लान कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 5 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इसमें केवल वाजिदपुर तिरहा पर तीन खंभे लगे हुए हैं, जो काम नहीं कर रहे हैं। अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है कि हर चौराहे पर लाल बत्ती लगाई जाए, मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला अधिकारी से मांग की इसकी जांच कराई जाए कि जो बजट पास हुआ था, उसके अनुसार अब तक काम क्यों नहीं हुआ। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रॉनिक रेड लाइट सिग्नल (लाल बत्ती) की व्यवस्था अविलंब की जाए, वरना संघर्ष मोर्चा धरना प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक राम भुवन सिंह, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री कृष्ण चन्द बिन्द एडवोकेट, मंत्री प्रभाकर निषाद, कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा, राजेश सरोज, राधेश्याम सिंह और अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा रहे।