फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Declare regular workers

नियमित कर्मी घोषित करें

Thu, 11 Feb 2016 01:00 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 11 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Declare regular workers
नियमित कर्मचारी घोषित करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मिड डे मील योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने बुधवार को नगर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में सभा कर रसोइयों न आवाज बुलंद की। टीडी कालेज से निकली रैली में बड़ी संख्या में शामिल रसोइयों ने हाथ में बेलन, चिमटा, छिलनी आदि ले रखा था। अपनी मांग से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय मध्यान्ह् भोजन रसोइया फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली की अगुवाई में निकली रैली में शामिल रसोइयां एक हजार में दम नहीं, छह हजार से कम नहीं का नारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनसे फुल टाइम ड्यूटी ली जाती है और 27 रुपये की दर से दैनिक मजूरी दी जा रही है। वह भी प्रति वर्ष नवीनीकरण के नाम पर भी उनका शोषण किया जाता है।

  जुल्फेकार अली ने कहा कि मौजूदा समय में रसोइयों की हालत बधुआ मजदूर से भी बदतर है। प्रदेश संयोजक रमेश चंद्रा ने कहा कि काम के बदले उचित मजदूरी का भुगतान करना सरकार की बाध्यता होनी चाहिए।

 रसोइयों का मानदेय छह हजार से कम नहीं होना चाहिए। एमडीएम से ठेकेदारी प्रथा हटाकर रसोइयों के चयन की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को मिलनी चाहिए।


यह जिम्मेदारी पंचायतों को दिए जाने से उनका शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर रामसजीवन केवट, मंडल प्रभारी लालमती, सेवालाल, विनोद, कुमार, संतोष मिश्रा आदि मौजूद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed