{"_id":"6aa9ac9d6e6261b955055064","slug":"death-of-the-newborn-during-childbirth-the-mothers-rib-broke-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163005-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, प्रसूता की पसली की टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, प्रसूता की पसली की टूटी
विज्ञापन
खुटहन। सब्जी मंडी के बगल में जिला मुख्यालय मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल में सोमवार की रात में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
मामले में महिला के पति ने डीएम-एसपी से शिकायत की है। मिठनेपुर गांव निवासी अंकित यादव का आरोप है कि उनकी पत्नी सुनीता यादव को प्रसव पीड़ा होने पर गांव में तैनात आशा की सलाह पर उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अप्रशिक्षित डॉक्टर ने गलत तरीके से प्रसव कराया। प्रसव के दौरान शिशु को खींचकर बाहर निकाला गया इससे उसकी मौत हो गई। महिला की पसली भी टूट गई है।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. गंगा राम गौतम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।