{"_id":"6747692b3a0ac525ae0334b4","slug":"death-of-bullion-trader-not-disclosed-even-after-three-months-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-125671-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन माह बाद भी सराफा व्यापारी की मौत का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन माह बाद भी सराफा व्यापारी की मौत का खुलासा नहीं
विज्ञापन
सिकरारा थानाक्षेत्र के पूराबघेला कलवारी में पांच सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सराफा व्यापारी की मौत का तीन माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। उसका शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटकता मिला था। इस मामले की कई उच्चस्तरीय जांच भी कराई जा चुकी है।
सिकरारा थानाक्षेत्र के प्रतापगंज के सराफा व्यवसायी अनिल सोनी के बेटे अनुराग सोनी का शव गमछे से पूराबघेला कलवारी गांव में चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला था। मृतक के परिजनों को अंदेशा था कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाते हुए खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हत्या बताया गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर एक युवती और उसके संपर्क में आने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कुछ नए तथ्य भी सामने आए। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इसमें स्टेट मेडिको लीगल में आत्महत्या की पुष्टि हुई। परिजनों की तरफ से सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की थी। आईजी के यहां से स्वीकृत नहीं मिलने पर आज तक खुलासा नहीं हुआ।
इस बाबत सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में हर चीजों की जांच हो चुकी है। जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि घटना आत्महत्या है या हत्या।