{"_id":"627ea2f9f711e8148421d9e9","slug":"dead-body-thrown-in-the-drain-after-killing-a-child-resident-of-bihar-jaunpur-news-vns6534085125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार निवासी बालक की हत्या कर नाले में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार निवासी बालक की हत्या कर नाले में फेंका शव
विज्ञापन
बड़ारी गांव में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बिहार निवासी एक श्रमिक के 11 वर्षीय बेटे की निर्ममता से हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। खोजबीन में जुटे परिजन और पुलिस को दो दिन बाद उसका शव शुक्रवार को नाले में मिला। शक के आधार पर पुलिस ने ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले एक किशोर को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा है कि बालक और आरोपी जुआ खेलने के लिए गए थे। जहां लौटते समय वे नशे में थे और पैसे को लेकर विवाद के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी सुधीर पाठक व उमाशंकर यादव ईंट भट्ठा चलाते हैं। भट्ठे पर गया (बिहार) के दरियापुर थाना खिजरसराय निवासी उमाशंकर मांझी अपनी पत्नी व चार बेटी और दो बेटा के साथ रहकर मजदूरी करता है। बीते बुधवार की रात आठ बजे उमाशंकर का 11 वर्षीय पुत्र पवन मांझी लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक, पवन भट्ठे पर काम करने वाले एक किशोर के साथ रात में कहीं गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर उमाशंकर ने बृहस्पतिवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, पवन की तलाश भी जारी रही। इस दौरान शुक्रवार सुबह बड़ारी स्थित नाले में एक बालक का शव मिला। उसकी शिनाख्त पवन के रूप में हुई। बच्चे का शव देखकर परिजन बिलख उठे। उसके मुंह से खून निकल रहा था। गले में कील चुभोने और चेहरे पर चोट के निशान मिले। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह, सीओ रणविजय सिंह और एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर निवासी कोइरी डिहवा थाना सिकरारा को दबोच लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। वहीं, चर्चा है कि मृतक अपने दो साथियों के साथ बलुआ स्थित एक ईंट भठ्ठे पर जुआ खेलने जाया करता हैं। बताते हैं उसमें से एक वापस आ गया था, जबकि आरोपी किशोर और पवन नशे की धुत होकर वहां से निकले थे। रास्ते में पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसे लेकर आरोपी किशोर ने पवन की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस आरोपी द्वारा बताए जा रहे कहानी को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।