फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found hanging in shop

दुकान में लटकता मिला युवक का शव

Mon, 13 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in shop
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में सोमवार को एक युवक की दुकान में अबुझ हाल में फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के लहरूआ गांव निवासी संतोष सरोज (26) पुत्र अमरनाथ 6 माह से सरसरा गांव में एक किराए का कमरा लेकर दुकान चलाता था। वह यहां शटरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि इसी गांव में उसकी शादी होने वाली थी, जहां से उसे रोजाना खाना आता है। लोगों ने बताया कि रोज की भांति सोमवार की सुबह दैनिक क्रिया के बाद कमरे में जाकर अंदर से शटर बंद कर लिया। करीब 11 बजे के खाना देने के लिए एक युवक पहुंचा और आवाज दिया। लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई तो उसने शटर उठाकर देखा तो हैरान रह गया। अंदर गाटर के बीच पंखे के लिए लगाई गई लकड़ी में रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था। जिसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक के पिता अमर नाथ सरोज भी घटना को लेकर हैरान हैं। वह बता रहे थे कि घर पर सबकुछ ठीकठाक था और उनकी उससे बातें भी होती थी। समझ में नहीं आ रहा ऐसा कैसे हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम सरीक गौतम गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed