फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of teenager missing from home found in Sai river

Jaunpur News: घर से लापता किशोरी का सई नदी में मिला शव

Thu, 04 Apr 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager missing from home found in Sai river
जफराबाद। धनेजा घाट के पास बुधवार की सुबह सई नदी में घर से लापता एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

सई नदी के पास स्थित नरई बाबा का मंदिर स्थित है। लोग वहां दर्शन-पूजन करने के साथ ही नदी में नहाते हैं। जहां लोग नहाते हैं उसी के थोड़ी दूरी पर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव देखा। उन्होंने शोर मचाया तो काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। किशोरी की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि बगल के गांव परियावां शहजादपुर में मृतका की बुआ का घर है। पुलिस ने इसकी जानकारी वहां दी। उसकी पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव की हुई। अन्नू यादव कक्षा नौ व उसकी छोटी बहन सन्नो कक्षा आठ में राजकीय विद्यालय सलखापुर में पढ़ती थी। दोनों बहनें परियावां शहजादपुर में अपने फूफा रमेश यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि अन्नू यादव दो अप्रैल मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे से घर से लापता थी। उसकी खोजबीन में माता-पिता व बुआ के घर वाले लगे थे। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धनेजा घाट के पास सई नदी में किशोरी का शव पाया गया। उसकी पहचान करने बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की जांच चल रही है। -देवेश सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed