फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of salon operator found hanging from noose

Jaunpur News: सैलून संचालक का फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of salon operator found hanging from noose
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम को एक सैलून संचालक का शव उसी की दुकान में लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर गांव निवासी राकेश शर्मा (38) नईगंज में प्राथमिक विद्यालय से सिटी स्टेशन वाले मार्ग पर किराये के एक मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वहीं पास में ही सैलून खोल रखा था। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे तक रोज की तरह काम किया। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी खोजते सैलून की तरफ गई। वहां शटर गिरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली। शटर खुला होने की आशंका होने पर उठाया गया तो राकेश का शव फंदे से लटक रहा था। वहीं से लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फाॅरेसिंक टीम और पुलिस के सामने शव को फंदे से उतारा गया। राकेश को तीन साल की एक पुत्री और एक पुत्र है। कोतवाली के अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिली है। युवक किराये के मकान में रहता था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed