फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a youth found hanging from a mango branch

Jaunpur News: आम की डाल के सहारे युवक का लटका मिला शव

Fri, 24 Apr 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a mango branch
सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के सवायन गांव के पूरा रामसिंह मजरे में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का आम की डाल पर रस्सी के सहारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही सुरेंद्र राजभर (40) के रूप में हुई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुरेंद्र राजभर बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े छह बजे के आसपास घर से शौच जाने की बात कहकर निकले थे। लगभग एक घंटे बाद घर से चार सौ मीटर दूर अमहवा भीटे पर कुछ बच्चों ने आम की डाल के सहारे किसी व्यक्ति को लटका हुआ देखा तो शोर मचाया। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह गांव के ही सुरेंद्र राजभर हैं। घर सूचना पहुंची तो लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। परिजन घटना का कोई वाजिब कारण नहीं बता सके। चर्चा है कि मृतक भारी कर्ज के बोझ से परेशान था। मृतक के माता-पिता की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी रीता के अलावा दो बच्चे बेटा सौरभ (18) व बेटी सुहाना (15) हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। अन्य भाई अलग रहते हैं। घटना के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना पहली नजर में आत्महत्या की लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed