{"_id":"625868eb6f434d38127ab12a","slug":"dead-body-found-on-railway-track-fear-of-murder-jam-stone-pelting-on-police-jaunpur-news-vns648359842","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका, जाम, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका, जाम, पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
रेेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका, जाम, पुलिस पर पथराव
-कई पुलिस कर्मी चुटहिल, पुलिस ने बाजी लाठी, फायरिंग की भी चर्चा
-सिहीपुर रेलवे क्रासिंर पर काफी देर तक मची रही अुफरा-तफरी
-रेलवे क्रासिंग पर पुलिस तैनात, सीओ की अगुवाई में पुलिस ने किया पैदल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिले शव के बाद हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने बृहस्प तिवार की रात प्रदर्शन किया। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर बैठे परिजनों को हटाने पहुंची पुलिस पथराव भी हुआ। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी चुटहिल भी हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में करने के लिए बल प्रयोग किया। इससे काफी देर तक अफरातफरी का मौहाल बन गया। लोग इधर-उधर जान बचाकर भागते नजर आए। फिलहाल, प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद पुलिस को रेलवे क्रासिंग पर तैनात कर दिया गया है। वहीं सीओ सिटी की अगुवाई में पुलिस ने मृतक के गांव में पैदल मार्च भी किया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दरवेश अली गांव निवासी प्रदीप कुमार बिंद (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की देर रात वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड सिहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास शव मिला। सिर में चोट लगी थी। रेलवे ट्रैक पर खून के निशान था। पुलिस मौके से शराब की शीशी भी बरामद की। पुलिस नशे की हालत में ट्रैक पर पहुंच जाने और किसी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर बृहस्पतिवार को दोपहर में मृतक की पहचान होने पर प्रदीप के परिजन हत्या की आशंका जताने लगे। साथ ही नामजद तहरीर देकर हत्या के मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर परिजन काफी संख्या में महिलाओं के साथ शाम करीब साढ़े सात बजे सिहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इससे जौनपुर-प्रयागराज हाइवे जाम हो गया। इधर सिटी स्टेशन पर भी घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने सख्ती दिखाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। वे पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिए। इससे कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे भी आई हैं। वहीं, इसके बाद बौखलाई पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। चर्चा है कि फायरिंग भी इस दौरान हुई। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी, मगर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जाम के कारण पहले से खड़ी गाड़ियों को छोड़कर लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की। उन्होंने रेलवे क्रा सिंग पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए सुल्तानपुर दरवेशपुर अली गांव में पैदल मार्च भी किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन के दौरान पत्थराव भी किए। जाम करने और पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में जो बातें सामने आएंगी,उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।