{"_id":"60befb8b0b77290cdb26b40e","slug":"dead-body-found-of-married-woman-hanged-allegation-of-murder-for-dowry-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, पति और सास-ससुर समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में विवाहिता की फंदे से लटकी मिली लाश, पति और सास-ससुर समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Jun 2021 10:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:43 AM IST
सार
मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव का है। पिता ने तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने सास, ससुर, पति, जेठ समेत पांच पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव में सोमवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। विवाहिता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जिरिकपुर निवासी शिवप्रसाद राम की पुत्री बीना(23) की शादी वर्ष 2019 में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निशान निवासी जयप्रकाश राम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को बेटी ने फोन कर ससुराल वालों की ओर से पिटाई करने की बात बताई थी। रात करीब 11 बजे उसे बेटी के मौत की सूचना दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पति जयप्रकाश राम, सास लालती देवी, ससुर महेन्द्र प्रताप, जेठ विजय राम व जेठानी संगीता देवी ने बीना की हत्या कर दी। इसके बाद शव का फंदे पर लटका दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।