फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body found hanging from tree

पेड़ से फंदे पर लटकता मिला शव

Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging from tree
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अधेड़ का लटकता शव पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेलवा गांव निवासी बिहारी लाल कन्नौजिया (50) वर्ष रात को घर से खाना खाकर बाजार की तरफ जाने की बात कहकर निकले। पत्नी मंजू देवी के अनुसार काफी देर होने पर हमलोगों ने खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर चंद्रदेव यादव के आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से उनका शव झूलता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed