फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter-in-law cuts thumbs of mother-in-law and father-in-law

Jaunpur News: बहू ने काटे सास-ससुर के हाथ के अंगूठे

Mon, 04 Mar 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law cuts thumbs of mother-in-law and father-in-law
चंदवक थाना क्षेत्र के भैसा गांव में झगड़ा व गाली गलौज करने से मना करने पर मनबढ़ बहू ने सास-ससुर के हाथ के अंगूठे काट लिए। दोनों के अंगूठे हाथ के पंजे से अलग हो गए। लहूलुहान की स्थिति में दोनों को सीएचसी लाकर पुलिस ने मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई कर रही है। भैंसा गांव निवासी सरिता पत्नी स्व. अनिल किसी बात को लेकर पड़ोसियों को गाली गलौज दे रही थीं। शोर सुन उसकी सास दुलारी देवी (65) आ गई। बहू को उसने झगड़ा करने व गाली गलौज करने से मना किया। मनबढ़ बहू आक्रोशित हो गई। सास के हाथ का अंगूठा काट लिया। वह चीखने चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर ससुर मोहन राम मौके पर पहुंच गए। बहू को डाटा तो वह उनका भी अंगूठा काट दी। वह भी चीखने चिल्लाने लगे। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में मेडिकल मुआयना कराकर इलाज कराया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पता चलेगा कि चोट कैसे आई है। उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed