फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Data of teachers doing school online for board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय आनलाइन कर रहे शिक्षकों का डाटा

Wed, 09 Mar 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Data of teachers doing school online for board exams
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालय अपने शिक्षकों का डाटा आनलाइन कर रहे हैं। जिले के सभी वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अपने यहां तैनात शिक्षकों की डिटेल ऑनलाइन कर दें। ताकि परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा सके। हालांकि बोर्ड से परीक्षा के लिए अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन चेकिंग के लिए सर्विलांस व्यवस्था को ठीक कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों का आईपी एड्रेस लेकर उसे फीड किया जा रहा है ताकि परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से ही परीक्षा की मानीटरिंग की जा सके।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। अनुमोदन के लिए सूची बोर्ड और शासन को भेज दिया है। केंद्रों का अनुमोदन हो जाने के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 1,49,033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 78,606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 39,729 छात्र और 38,877 छात्राएं के परीक्षा में शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 70,427 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। जिसमें 34,405 छात्र और 36,022 छात्राएं शामिल है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठन के लिए सीट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। परीक्षा की सुचिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed