फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dabang shoots dog for barking in jaunpur scuffles over protest police arrest accused

Jaunpur News: भौंकने पर दबंग ने कुत्ते को मारी गोली, विरोध पर किया हाथापाई, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 25 Sep 2022 08:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 08:19 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर में हैरान कर देने वाली घटना घटी। सड़क पर भौंक रहे कुत्ते को दबंग युवक ने गोली मार दी। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Dabang shoots dog for barking in jaunpur scuffles over protest police arrest accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी के जौनपुर में बीती रात कुत्ते की गोली मारकर जान ले ली गई। उसकी खता सिर्फ इतनी ही थी कि वह रात 11 बजे भौंकने लगा था। उसे गोली मारने वाले दबंग युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप शनिवार की रात करीब 11 बजे गली का एक कुत्ता युवक को देखकर भौंकने लगा।

विज्ञापन


अनजान शख्स को देखकर भौंकना कुत्तों का स्वभाव है। मगर यह बात एक मनबढ़ युवक को नागवार गुजरी। वह तैश में आ गया। उसने उसे गोली मार दी। गोली लगते कुत्ता चीत्कार करते हुए जमीन पर गिरा और छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। घटना से मोहल्लेवासी सहम उठे।  स्थानीय लोगों ने युवक की इस हरकत का विरोध किया तो वह उनसे भी भिड़ गया।
विज्ञापन


हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसे कोतवाली लाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जनार्दन यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने किस मन:स्थिति में ऐसा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed