{"_id":"63306a5f47fcc87e2f357e9c","slug":"dabang-shoots-dog-for-barking-in-jaunpur-scuffles-over-protest-police-arrest-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भौंकने पर दबंग ने कुत्ते को मारी गोली, विरोध पर किया हाथापाई, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भौंकने पर दबंग ने कुत्ते को मारी गोली, विरोध पर किया हाथापाई, पुलिस ने पकड़ा
Sun, 25 Sep 2022 08:19 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Sep 2022 08:19 PM IST
सार
यूपी के जौनपुर में हैरान कर देने वाली घटना घटी। सड़क पर भौंक रहे कुत्ते को दबंग युवक ने गोली मार दी। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
यूपी के जौनपुर में बीती रात कुत्ते की गोली मारकर जान ले ली गई। उसकी खता सिर्फ इतनी ही थी कि वह रात 11 बजे भौंकने लगा था। उसे गोली मारने वाले दबंग युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप शनिवार की रात करीब 11 बजे गली का एक कुत्ता युवक को देखकर भौंकने लगा।
विज्ञापन
अनजान शख्स को देखकर भौंकना कुत्तों का स्वभाव है। मगर यह बात एक मनबढ़ युवक को नागवार गुजरी। वह तैश में आ गया। उसने उसे गोली मार दी। गोली लगते कुत्ता चीत्कार करते हुए जमीन पर गिरा और छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। घटना से मोहल्लेवासी सहम उठे। स्थानीय लोगों ने युवक की इस हरकत का विरोध किया तो वह उनसे भी भिड़ गया।
विज्ञापन
हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसे कोतवाली लाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जनार्दन यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने किस मन:स्थिति में ऐसा किया।
विज्ञापन