फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cyclist teen dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत

Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cyclist teen dies after being hit by car
चपरामऊ गांव के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पार करते समय कार की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजारामपुर गांव निवासी रमेश कुमार के पुत्र सचिन कुमार (14) साइकिल से हाइवे से होते हुए शंभूगंज की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सचिन राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुंचकर सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच जौनपुर से बदलापुर की तरफ जा रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सचिन के पिता रमेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed