फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cycle trip out to defend the nation

राष्ट्र की रक्षा के लिए निकाली साइकल यात्रा

Thu, 19 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cycle trip out to defend the nation
राष्ट्ररक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने गुरुवार को साइकल यात्रा निकाली। स्वयंसेवक साइकल से वाराणसी रवाना हुए। भगवाध्वज और भारत माता का चित्र लगाकर टीडी कालेज के मैदान से पूर्व विभाग प्रचारक धनंजय के नेतृत्व में यात्रा निकली। इससे पहले टीडी कालेज परिसर में पूर्व विभाग प्रचारक और जिला प्रचारक विश्व प्रताप ने राष्ट्र रक्षा का सभी को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जीवन शैली ऐसा परिवर्तन करना चाहिए, जिससे देश का अहित न हो। पर्यावरण, जल, ग्राम विकास, सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पौधरोपण करने की जरूरत है। साइकल यात्रा कैलाशपुरी आश्रम मड़ुआडीह में विश्राम करेगी। शुक्रवार को सुबह संकट मोचन दर्शन के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में आयोजित काशी प्रांत की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


साइकल यात्रा पांडेयपुर, चोलापुर, चंदवक, खुज्झी, केराकत, मुफ्तीगंज, धर्मापुर होंते हुए चौकिया धाम पहुंचेगी। यहां से हवन पूजन करने के बाद यात्रा का समापन होगा। यात्रा में विभाग संघ चालक रामेश्वर, जिला कार्यवाह अवनीश कुमार, अरुण पाठक की देखरेख में यात्रा निकाली गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed