फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cultural programs will be held in Devi temples from October 3 to 12

Jaunpur News: देवी मंदिरों में तीन से 12 अक्तूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs will be held in Devi temples from October 3 to 12
मिशन शक्ति के तहत शारदीय नवरात्र तीन से 12 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इस दौरान चयनित देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शारदीय नवरात्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से लागू कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति संचालित कर रही है। इसके तहत संस्कृति विभाग की ओर से शारदीय नवरात्र के दौरान तीन से 12 अक्तूबर तक प्रदेश के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी व उनकी सुरक्षा के लिए लागू किए गए कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अवधि में संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। अष्टमी और श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम से आम जनता को जोड़ते हुए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर समिति गठित की जाएगी। इसमें चयनित देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में स्थानीय लोक कलाकारों, भजन मंडलियों और कीर्तन मंडलियों का चयन किया जाएगा, जिसका समन्वय संस्कृति एवं सूचना विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed