फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowds of devotees gathered to visit Garhwa Ghat Swami.

Jaunpur News: गढ़वा घाट स्वामी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to visit Garhwa Ghat Swami.
बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वाघाट आश्रम पर कतारबद्ध होकर दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : 1
बदलापुर। कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वा घाट आश्रम पर बृहस्पतिवार को स्वामी शरणानंद महाराज गढ़वा घाट आश्रम वाराणसी का वार्षिक आगमन हुआ। उनके दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान ॐ सद्गुरुवे नमः से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस बीच विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। प्रत्येक वर्ष पांच फरवरी को आश्रम पर स्वामी गढ़वा घाट का आगमन सुबह नौ बजे हो गया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर स्वामी जी का आशीर्वाद और गुरु दीक्षा लेते रहे। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। दर्शन के लिए आए महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने मेले में अपनी जरूरत के सामान खरीदे। बच्चे झूले का लुत्फ उठाते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दिनभर चक्रमण करती रही। भीड़ के कारण घनश्यामपुर मार्ग पर यातायात दिन भर प्रभावित रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, पूर्व प्रबंधक विनोद सिंह, राम मनोरथ यादव गाटर, महेंद्र यादव, रमाशंकर सिंह, डॉ. गप्पू यादव आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वाघाट आश्रम पर कतारबद्ध होकर दर्शन करते श्रद्धालु।

बदलापुर क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव स्थित गढ़वाघाट आश्रम पर कतारबद्ध होकर दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed