{"_id":"62d5a54ba3e71116a90b8542","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-temples-and-pagodas-on-the-first-monday-of-sawan-jaunpur-news-vns6647168121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
मछलीशहर के दियावां महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया। शिव के दरबार हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शिव को प्रिय धतूरा और बिल्वपत्र से भगवान का शृंगार भी किया जा रहा है।
गोमती किनारे स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर, गोमतेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचे। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रावण के पहले सोमवार डीएम मनीष वर्मा और एसपी अजय साहनी ने जलाभिषेक कर सुरक्षा की जानकारी ली। भक्तों भांग, धतूर, बेलपत्र, माला-फूल, दूध आदि अर्पित किया। ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठा। मेले क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा तथा जलालपुर इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह के लगे रहे। बयालसी इंटर कालेज की स्काउट गाइड ने गर्भगृह से लेकर लाइन लगवाने तक निगरानी करते रहे। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा और थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। बदलापुर प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर सहित घनश्यामपुर, बटाऊबीर, तियरा, धनियामऊं आदि बाजारों में स्थित शिवालयों पर सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की कतार लग गई। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे।
बक्शा ऐतिहासिक साईंनाथ महादेव मंदिर, चुरावनपुर में चौमुखबीर चतुर्मुखी शिवलिंग, बक्शा के हनुमानगढ़ी मंदिर तथा कौली में कौलेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार की भोर से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव उद्घोष के साथ जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। साईंनाथ महादेव मंदिर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल, एसओ ओमनारायण सिंह ने दर्शन पूजन कर सुरक्षा का जायजा लिया। चार बजे महाआरती के पश्चात कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर पुजारिन माला शुक्ला एवं पुजारी भोलानाथ शुक्ल ने बताया कि भोर में महाआरती के पश्चात दोपहर तक भक्तों की भीड़ ने दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित बनवासी महाराज और व्यवस्थापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मछलीशहर नगर स्थित मेंहरवा महादेव, घोरहा गांव में शोभनाथ महादेव, पौहा गांव में पारसनाथ महादेव, बेलासिन गांव में बऊरहऊ बाबा समेत अन्य शिवालयों में सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक कर पूजन किया गया। दियावानाथ महादेव मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।