फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CRO checked the quality of roads

Jaunpur News: सड़कों की सीआरओ ने परखी गुणवत्ता

Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
CRO checked the quality of roads
मुंगराबादशाहपुर। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जांचने को मुख्य राजस्व अधिकारी सीआरओ/नोडल अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट मुंगराबादशाहपुर पहुंचे। उन्होंने ट्रेजरी अधिकारी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ नगर पालिका क्षेत्र के सरोखनपुर एवं कमालपुर मोहल्लों में बनी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने सरोखनपुर व कमालपुर मोहल्लों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नव निर्मित सड़कों के मानक, सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण देखकर सीआरओ ने नगर पालिका प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य ने नोडल अधिकारी को नगर पालिका की योजनाओं के तहत स्वीकृत अन्य विकास परियोजनाओं और अब तक पूरे हो चुके कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा दोनों सड़कों के निर्माण एवं गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed