फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   criminal snatched gold chain and shot youth Jaunpur Azamgarh police border dispute

सरेराह वारदात: बाइक सवार को रोक सोने की चेन छिनी और गोली मारकर भागे, सीमा विवाद में उलझी जौनपुर-आजमगढ़ पुलिस

Sat, 13 Aug 2022 03:32 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 03:32 PM IST
सार

आजमगढ़-जौनपुर सीमा से सटे जिवली गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक से सोने की चेन छीन लगी। विरोध करने पर युवक के पैर में गोली मार दी। 

विज्ञापन
criminal snatched gold chain and shot youth Jaunpur Azamgarh police border dispute
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़-जौनपुर सीमा से सटे जिवली गांव के पास शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बहन के घर से लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका। गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर पैर में गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आजमगढ़ और जौनपुर जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। मौके पर लेखपाल बुलाया गया। सीमा की मापी कराई गई तो घटनास्थल बरदह थाना क्षेत्र में आया। घंटों हुई पंचायत के बाद बरदह थाने की पुलिस कार्रवाई में जुटी लेकिन तब तक लूटेरे बहुत दूर निकल चुके थे।  
विज्ञापन


पहले पूछा रास्ता फिर मारी गोली
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुवा गांव निवासी जगदीश यादव (45) कालीचाबाद स्थित बहन के घर से राखी बंधाने के बाद जिवली बाजार स्थित अपने दूसरे आवास पर गए थे। शनिवार दोपहर वो बाइक से अपने गांव चौकी पिलखुवा आ रहे थे। वो जिवली गांव स्थित चंद्रावती विद्यालय से कुछ ही दूर आगे बढ़े कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवारों ने जगदीश से गौराबादशाहपुर जाने का रास्ता पूछा। जगदीश ने बाइक रोककर रास्ता बताया, तभी एक बदमाश गले से सोने की चैन छीनने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार दूसरे बदमाश ने जगदीश के पैर में गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल जगदीश किसी तरह अपनी बाइक लेकर अपने घर पहुंचा।  प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ गौरा बादशाहपुर पहुंचा और आपबीती बताई। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां जाने के बाद पुलिस ने कहा मामला बरदह थाने का है।

इसके बाद बरदह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर घंटों पंचायत होती रही। उधर लूट की सूचना पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और गौरा बादहशापुर व बरदह के लेखपाल को बुलाया और मापी कराई। मापी होने पर पता चला कि घटनास्थल बरदह का है। इसके बाद बरदह थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। उधर गोली लगने से घायल जगदीश को उपचार के लिए जौनपुर के पीएचसी चोरसंडी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed