{"_id":"578e85024f1c1b347fc4bd4e","slug":"wine-shop-looting-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान में लूटपाट, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दूकान में लूटपाट, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार स्थित देशी शराब की दूकान से सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को आतंकित कर छह हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान उन्होंने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने रास्ते में एक बाइक सवार व्यापारी को भी आतंकित कर उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब की दूकान के बाहर से खोखा बरामद किया। उधर, सेल्समैन और व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शराब दूकान के सेल्समैन दीपक जायसवाल व प्रेमलाल जायसवाल रात में दूकान बंद कर आंदर सो रहे थे। करीब 11 बजे पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और दूकान खुलवाने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने दूकान खोलने से मना किया तो बदमाश दरवाजा पीटने लगे। एक बदमाश ने बाहर फायरिंग शुरू कर दी। इतने में दरवाजा भी टूट गया और बदमाश अंदर घुस गए। एक बदमाश ने कैश बाक्स में रखे छह हजार रुपये निकाल लिए। घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाशफरार हो गए।
बदमाश कुछ दूर आगे बढ़े थे तभी जौकाबाद निवासी व्यापारी रामसहाय गुप्ता देर रात को शाहगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। बदमाशो ने उन्हें भी आतंकित किया और उनके पास के पांच हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन और व्यापारी ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने सेल्समैन और व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ जटाशंकर राव ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।