फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vhsion student jumped from the roof to avoid serious

वहशियों से बचने के लिए छत से कूदी छात्रा, गंभीर

Tue, 03 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 03 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vhsion student jumped from the roof to avoid serious
शहर के जेसीज चौराहे से अगवा की गई बीए की छात्रा सोमवार को आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र में बेहोशी और घायल हालत में मिली। सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। उसे चार युवकों ने एक घर में बंद कर रखा था, जिनसे बचने के लिए वह घर की छत से नीचे कूद गई थी।
विज्ञापन


 छात्रा के भाई ने गौराबादशाहपुर निवासी चार युवकों के खिलाफ लाइनबाजार थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।लाइनबाजार क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को वह कालेज की पढ़ाई के बाद अपनी सहेली के घर गई थी। वहां जाने के बाद उसने घर पर फोन करके बताया कि वह आज रात सहेली के यहां ही रहेगी। इस पर घरवाले निश्चिंत हो गए।
विज्ञापन


रविवार को भी जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी सहेली के घर फोन किया। उन्हें पता चला कि वह सुबह ही वहां से निकल गई है। इसके बाद घर वालों ने जान-पहचान वालों के यहां फोन कर लड़की की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बरदह से लड़की के भाई के मोबाइल पर फोन आया कि उसकी बहन यहां बेहोश पड़ी मिली है। होश में आने पर उसने अपने घर पर सूचित करने को कहा है।


महिला थानेदार रंजना सचान को दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि रविवार को सुबह जब वह सहेली के घर से लौट रही थी तो जेसीज चौराहे के पास बोलेरो सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और वहां से करीब 22 किलोमीटर दूर आजमगढ़ के बरदह में ले गए।

वहां एक सुनसान स्थान पर बने मकान में उसे बंद कर दिया। रात में उन लड़कों की गलत नीयत भांपकर वह घर की छत पर चढ़ी और नीचे कूद गई। इसके बाद चारों युवक उसे उठाकर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित त्रिवेणी मोड़ के समीप छोड़कर भाग गए।


पीड़ित लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गौराबादशाहपुर निवासी आजम, आमिर, आकिल और इब्राहिम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ लाइनबाजार सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed