फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two of the arrested accused in the encounter Lutkand

लूटकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार 

Mon, 15 Aug 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 15 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two of the arrested accused in the encounter Lutkand
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।
शराब व्यवसायी से दो महीने पहले हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से असलहा, कारतूस और 12 हजार नकद बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


मीरगंज थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश जरौना प्राथमिक विद्यालय के पास किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर के कर ली। मौके पर तीन बदमाश वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने दौड़ा कर दो को पकड़ लिया। एक  पुलिस पर फायरिंग करते फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में से पंकज सिंह निवासी जंघई दुबान थाना सरायममरेज इलाहाबाद का निवासी है। वह 11 जून को बरसठी के शराब व्यवसायी को गोली मारकर डेढ लाख रुपये लूटने की घटना का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसका साथी अमित पाठक उसी गांव का निवासी है। उसके पास से भी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। फरार बदमाश मोनू मिश्रा था। पुलिस टीम में एसओ योगेन्द्र सिंह, एसआई अशोक चतुर्वेदी, एसआई संतोष राय कांस्टेबिल राजेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed