फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three incidents of loot, revealing the four captive

लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, चार बंदी

Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three incidents of loot, revealing the four captive
गौराबादशाहपुर पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी।
बदलापुर, गौराबादशाहपुर और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में गत दिनों सराफा कारोबारियों से हुई लूट की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ज्वेलरी, बाइक आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस में घटनाओं का खुलासा करते हुए एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष दीक्षित बुधवार की शाम हमराहियों के कुकुहा मोड़ पर थे।
विज्ञापन


स्वाट के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ वहीं पर पहुंच गए। दोनों आपस में बात कर रहे थे तभी सरायख्वाजा के उप निरीक्षक देवशरन भी मय फोर्स पहुंच गए। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाश बरौना की ओर से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास लूट के माल और असलहे भी हैं। 15 मिनट इंतजार के बाद जैसे ही बदमाश वहां पहुंचे तो वे पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक के पीछे बैठे एक बदमाश ने फायरिंग भी की। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि तीन जुलाई को दुधौडा़ बजार में स्वर्ण व्यवसायी के यहां दिन में लूटपाट, दो जून की रात बदलापुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट और 9 मार्च 2016 को इटौरी बाजार से अपने घर जा रहे दो स्वर्ण व्यवसायिों के साथ लूट की थी।

पकड़े गए अभियुक्तों में विनय शुक्ल निवासी शाहमऊ, मोहनगंज अमेठी, अरविंद यादव निवासी चमराडीह, फूलपुर  आजमगढ़, शैलेंद्र यादव निवासी सरायगुंजा थाना बदलापुर और फू लगेन यादव निवासी अमावाखुर्द थाना सरपतहा शामिल  हैं। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। एसपी ने बताया कि  फूलगेन गिरोह का सरगना है।


उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ जौनपुर समेत सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या समेत कुल 18 केस दर्ज हैं। शैंलेंद्र पर बदलापुर, खुटहन, करौदीकला, सरायख्वाजा और अरविंद पर जौनपुर व आजमगढ़ के विभिन्न थानों में लूट के केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed