फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three arrested with eleven stolen bike

चोरी की ग्यारह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार 

Sun, 10 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with eleven stolen bike
कोतवाली पुलिस हिरासत में 11 बाइक के साथ पकड़े गए चोर।
नगर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 11 बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाइक चोरों का यह गिरोह पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय था।
विज्ञापन


उनके पास से बरामद गाड़ियां इलाहाबाद, प्रतापगढ़, आजमगढ़ आदि जिलों से चुराई गई थीं।पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात सिपाह चौकी प्रभारी अरविंद यादव राजा साहब पोखरा के पास वाहनों की
विज्ञापन


चेकिंग कर रहे थे। वहीं पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी और राज कालेज के चौकी प्रभारी अमित कुमार भी पहुंच गए। रात में करीब दो बजे सेंट पैट्रिक स्कूल की ओर से तीन बाइक सवार पोखरा की ओर आ रहे थे। पुलिस की गाड़ी देख तीनों गाड़ी मोड़कर सेंट पैट्रिक स्कूल की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो सभी टूट गए। तीनों के पास मौजूद बाइक चोरी की थी। बदमाशों ने बताया कि वे जौनपुर समेत आजमगढ़, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि जिलों से बैंक, शापिंग माल आदि स्थानों से बाइक उड़ाते थे।


उसका नंबर प्लेट बदलकर ग्राहकों  को जाल में फंसाकर बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की 11 बाइक भी बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों में मो. यूनूस और गुलाम मुस्तफा निवासी देवीगंज थाना सिकरारा और सोनू मौर्य निवासी अलहदिया थाना बक्शा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed