फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager's throat slit, rape suspect

किशोरी की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म का शक

Sun, 27 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
केराकत कोतवाली के शिवरामपुर खुर्द गांव में शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे झुरमुट में हत्या कर फेंका गया अज्ञात किशोरी का अर्धनग्न शव मिला। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


 थानागद्दी मोढ़ैला मार्ग पर शिवरामपुर खुर्द गांव की महिला शनिवार दोपहर बाद सरपत काटने गई तो झुरमुट में किशोरी का अर्धनग्न शव दिखा। वह बैगनी रंग की सलवार और समीज पहने थी। हाथ में सफेद रंग की कांच की चूड़ी थी। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम केराकत सहदेव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित, सीओ राजकुमार पांडेय और केराकत, चंदवक व जलालपुर थाने की पुलिस पहुंची। झुरमुट के बगल में अरहर के खेत के मेड़ पर खून गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एक ब्लेड भी मिला। ब्लेड से ही किशोरी का गला रेते जाने की आशंका है। किशोरी के पेट पर भी ब्लेड चलाया गया था। पुलिस ने आसपास के 15 गांवों के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम को डाग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंची।

डाग स्क्वायड किशोरी के शव के पास से पांच सौ मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में हैंडपंप पर गया और वापस चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed