{"_id":"5a72167e4f1c1bef7b8b4a94","slug":"student-death-in-jaunpur-three-hours-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में छात्र की मौत, तीन घंटे हाईवे जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में छात्र की मौत, तीन घंटे हाईवे जाम
jaunpur
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गमगीन परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर-इलाहाबाद हाईवे पर सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार के निकट बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार 10वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के घोरहा दुर्गापार गांव निवासी राजनरायन निषाद का बेटा सूरज (18 ) आझूराय इंटर कॉलेज शेरवा में दसवीं का छात्र था। सूरज बुधवार को साइकिल से परीक्षा केंद्र सर्व हितैषी इंटर कालेज मसीदा जा रहा था। इसी दौरान गोसाईगंज स्थित लकड़ी के टाल के पास सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूरज की साइकिल पिकअप में फंस गई। इस कारण चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सिकरारा पुलिस पहुंची। पुलिस शव ले जाने का प्रयास कर रही थी, तभी पहुंचे घर वालों ने रोक दिया। गांव के लोगों के साथ घर वालों ने शव रख कर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद बक्शा, मछलीशहर थाने से फोर्स बुला ली गई। जाम के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गंगा स्नान कर इलाहाबाद से लौट रहे तमाम लोग जाम में फंस गए। सीओ सिटी नृपेंद्र, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंची। अधिकारियों, विधायक पारसनाथ यादव और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।