फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbed of 11 million

11 लाख की लूट

Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Robbed of 11 million
एसपी कार्यालय के पास मंगलवार को 11 लाख की लूट के बाद बैंक के सीसी टीवी के फुुटेज को चेक करती पुलिस।
एसपी आफिस के ठीक सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर 1.15 बजे के करीब साइजा फाइनेंस के कर्मचारियों से 11 लाख 14 हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने अफसरों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। वारदात की सूचना के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में कंपनी के कर्मचारी अनुपम पांडेय की तहरीर पर पुलिस लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई।  
विज्ञापन


नगर के रुहट्टा स्थित साइजा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अनुपम पांडेय और सुजीत सिंह मियांपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से रुपए निकालने गए थे। उन्होंने बैंक से 11 लाख 14 हजार रुपये निकाले और बाइक से आफिस की ओर रवाना हुए। बाइक एसपी आफिस (कलेक्ट्रेट उत्तरी गेट) के पास पहुंची तो पंक्चर हो कर लहराने लगी।
विज्ञापन


वे बाइक को किनारे रोकनेवाले थे कि तभी पीछे से पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों में से एक ने पीछे बैठे कर्मचारी सुजीत से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और ओलंदगंज की ओर भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से दोनों कर्मचारी हड़बड़ा उठे। उनके ने शोर मचाने पर आसपास के लोगों को लूट की जानकारी हुई। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट सूचना पर सीओ सिटी रामप्रसाद सिंह यादव, इंस्पेक्टर लाइनबाजार विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों तथा भुक्तभोगी कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने शहर के रास्तों पर नाकेबंदी भी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस बैंक के सीसी टीवी की फुटेज खंगालने में जुटी थी। क्राइम ब्रांच की टीम भी पड़ताल में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed