फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Liquor store robbery in

शराब की दूकान में हुई लूटपाट

Sun, 27 Nov 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor store robbery in
डकैती - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में स्थित देशी शराब की दूकान में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने धावा बोल कर दूकान में लूटपाट की। शराब के साथ साथ नकदी भी लूट लिया। विरोध करने पर मालिक और उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों की पिटाई से घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निस्फी गांव निवासी मातवर सिंह की बेलवा बाजार में देशी शराब की लाइसेंसी दूकान हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे करीब 12 की संख्या में लाठी डंडे के साथ पहुंचे बदमाशों ने दूकान में धावा बोल दिया।  सेल्समैन को अशोक सिंह को बाहर कर जमकर लूटपाट की। बेलवा बाजार से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद मातवर सिंह दूकान में लूटपाट की सूचना पर अपने पुत्र नामवर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन दोनों की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


कैश बाक्स में मौजूद करीब 24 हजार रुपये और शराब लेकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की ओर से  पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed