फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kunckr middle of the head , killing unknown case

अधेड़ की सिर कूंचकर हत्या, अज्ञात पर केस

Mon, 24 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kunckr middle of the head , killing unknown case
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकनवाबाद गांव में शनिवार की रात गंगाराम बंद (55) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह घर से दूर पाही पर सोए थे। उनकी आंख के पास भी धारदार हथियार से चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में अधेड़ के पुत्र अरविंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

चकनवाबाद गांव निवासी गंगाराम बिंद खेती का काम करते थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह रोज की तरह घर से करीब दो सौ मीटर दूर पाही पर सोने चले गए।

रविवार की सुबह जब गंगाराम को घर पहुंचने में देर हुई तो उनकी बेटी अंजू (13) उन्हें जगाने के लिए पाही पहुंची। वहां उसने देखा पिता का खून से लथपथ शव विस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद अंजू के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गंगाराम का सिर कुचला हुआ था। उनकी आंख के पास धारदार हथियार से चोट के निशान थे। कान और मुहं से भी खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलने पर पुलिस और डाग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। चूंकि परिवार के लोग शव को पाही से उठाकर घर लेकर चले गए थे इस नाते डाग स्क्वाड भी कुछ पता नहीं कर सका।

गंगाराम के पुत्र अरविंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अरविंद का कहना है कि उनके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी, जिससे किसी पर आशंका जताई जाए।


 पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछलीशहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अरविंद यादव का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed