फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dent cut millions burglars crossed goods

सेंध काटकर चोरों ने पार किया लाखों का माल 

Sun, 30 Oct 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
केराकत/खेतासराय। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात चोरों ने कहीं सेंध काटकर तो कहीं ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी राधेश्याम चौहान के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन


राधेश्याम का बेटा कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से घर आया है। राधेश्याम ने बताया कि परिवार के लोग मकान के अगले हिस्से में सोए हुए थे। जबकि अटैची, बाक्स, आलमारी आदि पीछे के कमरे में था। अटैची में भारतीय मुद्रा के साथ सऊदी अरब का 400 रेयाल भी था। अंगूठी, मंगल सूत्र, कपड़े आदि थे।
विज्ञापन


सेंध लगाकर घुसे चोरों ने सारा माल पार कर दिया। चोर सामान निकालने के बाद बैग घर के पीछे कुछ दूरी पर खेत में छोड़ गए। सुबह जब राधेश्याम उठे तो देखा कि पीछे से दीवार में सेंध लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जाँच किया।और भुक्त भोगी से घटना के बारे में पूछताछ की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला बाजार में एजेंसी चौराहे के पास जियावन की पान की गुमटी का ताला तोड़कर गुमटी में रखा क़रीब 10 हज़ार रुपए मूल्य के गुटखा पान मसाला  व बीड़ी, सिगरेट उठा ले गए।


वहीं मनीखुर्द रोड पर गावं निवासी अमानुल्लाह की आटा चक्की  मशीन का ताला तोड़कर चोर 35 किलो सरसों, 100 किलो गेहूं , 25 किलो चावल समेत अन्य सामान उठा ले गए । अमानुल्लाह व जियावन ने घटना की लिखित सुचना थाने पर दी है । पुलिस बिना मामला दर्ज किये छानबीन कर रही है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed