फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   daqati in shop

सराफ की दूकान में डकैती

Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
daqati in shop
 केराकत में सराफ की दूकान बुधवार को डकैती की घटना के बाद पहुंची पुलिस।
नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े गोला वार्ड स्थित आभूषण की दूकान में डकैती डाल 15 लाख के गहने और दो लाख नकदी लेकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर डीआईजी डा. संजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


केराकत नगर के मोहल्ला गोलवार्ड निवासी गोपाल सेठ की आनंद ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दूकान है। दिन में करीब डेढ़ बजे एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश आए। उसी दौरान आनंद अंदर खाना खाने गए थे। बदमाशों ने नौकर को कब्जे में ले लिया, तभी आनंद की मां आशा देवी नौ  माह के बच्चे को लेकर आ गईं।
विज्ञापन


आनंद भी पीछे से आ गए। बदमाशों ने सभी पर असलहा तानकर बंधक बना लिया। इसके बाद आनंद से तिजोरी खोलने के लिए कहा। चाभी नहीं देने पर आनंद को गोली मारने की धमकी दी। इस पर आनंद ने तिजोरी खोल दी। इसके बाद दो बदमाश तिजोरी से गहना निकाल कर साथ लाए बैग में भर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीसीटीवी कैमरा निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान आनंद के पिता गोपाल सेठ घर पर आ गए। उन्हें देख बदमाश फायरिंग करने लगे। फायरिंग में पड़ोस की माया देवी पत्नी राजेश को गोली लग गई।


वह बाजार से अपने घर जा रही थी।  उसके बाएं तरफ पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रामजी सिंह यादव, सीओ केराकत उमाशंकर सिंह भी पहुंच गए। डागस्क्वायड टीम मंगवाई गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed