चेयरमैन को धमकी देने वाले तीन गिरफ्तार
जिस पर चेयरमैन ने मुंगरा पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस की सहायता से सारा राज खुल गया। जिसमें नगर के ही नईगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद, सदानंद कुमार और ,सुजनीडीह निवासी मनोज कुमार रावत को पुलिस ने शनिवार की शाम सात बजे सरयरुस्तम मोहल्ले से
गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वह मोबाइल सिम भी बरामद हुआ जिससे धमकी वाला मैसेज भेजा गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 506, 507, 201, 120 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।