फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Burglars have millions of goods crossing

चोरों ने लाखों का माल किया पार

Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Burglars have millions of goods crossing
पंचायत चुनाव के बाद जहां पुलिस थकान की खुमारी मिटा रही है वहीं चोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन चोरी की घटनाएं हुईं। इसमें नगदी  सहित 10 लाख के सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मौर्या मार्केट में सराफ और परचून की दूकान में हुई चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित मार्या मार्केट में सोमवार की देर रात
विज्ञापन


चोरों ने सराफ और परचून की दूकान का ताला तोड़ दिया। खटखट की आवाज पर दूकान के ऊपर रहने वाले एक दूकानदार को संदेह हुआ तो उन्होंने शोर किया तो चोर भाग गए। इंस्पेक्टर लाइनबाजार राजमोहन यादव का कहना है कि ताला जरूर
विज्ञापन
विज्ञापन


 टूटा है लेकिन चोर सामान नहीं ले जा पाए। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव निवासी कन्हैयालाल दुबे के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए और जिस कमरे में वह सो रहे थे उसका बाहर से

दरवाजा बंद कर पूरे घर को खंगाल डाला। श्री दुबे ने ढाई लाख की चोरी बताई है। उसी गांव में मातवर गु्प्ता के दूकान का शटर तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोर उठा ले गए। चौकी इंजार्ज जमालापुर हीरामणि यादव ने घटना को

संदिग्ध बताया है।  सतहरिया प्रतिनिधि के मुताबिक बादशाहपुर गायत्री शक्ति पीठ तथा एसबीआई बैंक के बगल आदर्श कॉलोनी में नीरज जायसवाल के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया।

 माँ गायत्री शक्ति पीठ मन्दिर परिसर में रखे दान पत्र की कुण्डी को तोड़कर उसमें रखा गया नकदी चोर उठा ले गए। शक्ति पीठ के आचार्य गुलाब उक्त दिन रात में शादी कराने के लिए नन्दौत गांव चले गये थे।

आदर्श कॉलोनी में नीरज जायसवाल के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री, कीमती कपड़ा व साड़ी व आठ हजार रूपया नकदी आदि सामान चोरों ने पार कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


दो दुकानों में चोरो ने हाथ साफ किया। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार इन्दिरा चौक के घनश्यामपुर रोड पर स्थित प्रमोद मोदनवाल व हरगोविंद सिंह की मिठाई की दूकान की खिड़की तोड़कर नकदी समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed