फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allahabad Highway

हाईवे पर आवागमन बंद

Mon, 01 Aug 2016 01:16 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 01 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Highway
हाईवे पर जाम - फोटो : AmarUjala
इलाहाबाद की सीमा से लेकर गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज तक शनिवार की सारी रात चले कांवरियों के उपद्रव को देखते हुए मछलीशहर-इलाहाबाद हाईवे पर सभी बड़े-छोटे वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रविवार को इस मार्ग पर कांवरियों के अलावा अन्य कोई वाहन नहीं चला। रोडवेज के चार बस चालकों की तहरीर पर पुलिस ने राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस कितने लोगों के खिलाफ दर्ज है इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम इलाहाबाद-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर पुरऊपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौैत से गुस्साए कांवरियों ने जमकर उपद्रव किया था। उपद्रव सारी रात चलता रहा। रविवार की भोर में उपद्रवी कांवरियों ने सुजानगंज के पास अखबार की गाड़ी रोक कर उसकी हवा निकाल दी। इससे मुंगराबादशाहपुर कस्बे में अखबार नहीं पहुंच सका। इसे देखते हुए जिले की इलाहाबाद सीमा पर स्थित बुढि़या का इनारा से लेकर गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज तक 22 किमी तक बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। सीओ हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि सोमवार की शाम तक हाईवे पर कांवरियों का दबाव कम हो जाएगा तो आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। मछलीशहर सीओ हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि चार बस चालकों की तहरीर पर उपद्रव करने वालों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के माध्यम से संबंधित की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed